क्या आर्यभट्ट (ब्राह्मण) ने किया शून्य(zero) का आविष्कार????
जब जीरो दिया मेरे भारत ने…’ पूरब और पश्चिम फिल्म का महेंद्र कपूर का ये गीत काफी लोकप्रिय रहा है। शून्य…”
शून्य की खोज भारतीय उपमहाद्वीप में हुई, इस बात को पूरी दुनिया मानती है। लेकिन शून्य का उपयोग कब से होता आ रहा है, इस बारे में नए तथ्य सामने आए हैं , जिसके आधार पर तीसरी सदी में जीरो के इस्तेमाल के प्रमाण मिलते हैं। अगर वाकई ऐसा है तो मानना पड़ेगा कि आर्य भट्ट से पहले भी जीरो का इस्तेमाल हो रहा था।
सन 1881 में पेशावर के पास एक गांव की खुदाई में बख्शाली की पांडुलिपि मिली थी, जिनमें शून्य का उल्लेख मिलता है। 1902 से ही यह पांडुलिपी ब्रिटेन के बोडलीयन लाइब्रेरी में सुरक्षित है। अब तक माना जाता था बख्शाली पांडुलिपि सातवीं या आठवी सदी की हैं, लेकिन ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कार्बन डेटिंग के जरिए पता लगाया है कि यह पांडुलिपि जितनी पुरानी मानी जाती थी, उससे करीब 500 साल ज्यादा पुरानी है।
अब तक जीरो की खोज का श्रेय आर्य भट्ट को दिया जाता है जिनका जन्म 476 ईसवीं में हुआ था। अगर बख्शाली पांडुलिपि की कार्बन डेटिंग से प्राप्त तथ्यों पर गौर करें तो अनुमान लगाया जा सकता है कि आर्य भट्ट से पहले तीसरी सदी के आसपास भी भारतीयों को जीरो की समझ थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर मारकुस डू सॉटॉय का कहना है कि कार्बन डेटिंग के मुताबिक यह पांडुलिपि दूसरी से चौथी शताब्दी के बीच की है, जिसमें सैकड़ों शून्य हैं।
शून्य को लेकर सामने आए नए इन तथ्यों और आर्य भट्ट द्वारा शून्य की खोज को लेकर छिड़ी बहस पर टिप्पणी करते हुए राज्यसभा टीवी के पूर्व सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ गुरदीप सिंह सप्पल फेसबुक पोस्ट में लिखते हैं कि दरअसल सच यही है कि जीरो का आविष्कार आर्य भट्ट ने नहीं किया था। ऐसा दावा भी किसी इतिहासकार या गणितज्ञ ने कभी नहीं किया है।
👇
आर्यभट्ट से भी पुराना है ‘जीरो’, शोध में सामने आए नए प्रमाण https://www.outlookhindi.com/story/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%87/%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AD%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AD%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A5%8B-%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%A7-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%86%E0%A4%8F-%E0%A4%A8%E0%A4%8F-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A3-20304#.XpCX8czg9KE.whatsapp
अब आर्यभट्ट से भी 500 साल और पुराना हो गया है ZERO?
👇
https://khabar.ndtv.com/news/india/is-zero-got-500-years-older-a-new-study-indicates-1750523/amp/1?akamai-rum=off